A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

पूरी दुनिया वैलेंटाइन वीक के खुमार में डूबी है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है। आज वैलेंटाइन वीक का टेडी डे है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को टेडी गिफ्ट कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। बाजार में आपको ढेरों रंग बिरंगे और एक से बढ़कर एक क्यूट टेडी बियर देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली पुलिस को भी टेडी बियर पसंद है, लेकिन लोगों को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है। 

दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर टेडी बियन की फोटो अपलोड कर लिखा कि हर प्यारी चीज सुरक्षित नहीं होती। अगर आपको कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे छूने की कोशिश न करें, बल्कि उसकी सूचना दें। 112/14547 डायल करें।

यूजर्स ने दिया अजब रिएक्शन

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हिमांशु ने लिखा, यह अच्छी पहल है। वहीं बीजेपी यूनिवर्सिटी नामक यूजर ने लिखा टेडी दिखाते हैं बम नहीं दिखाते। बढ़िया पहल। इसी प्रकार एक अन्य यूजर ने लिखा, सही बात, नजर रखनी चाहिए। 

हर मौके को बना देती खास 

दिल्ली पुलिस अपनी क्रियेटिविटी के लिए जानी जाती है। कोई भी मौका हो, दिल्ली पुलिस अपनी क्रियेटिविटी दिखाकर लोगों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करती रहती है। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन भी दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट शेयर कर रोज डे पर महत्वपूर्ण संदेश दिया था। लिखा था, इस रोज डे पर, दिल्ली पुलिस आपकी सुरक्षा, संरक्षा और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। हमेशा पास, हमेशा सतर्क। इस पोस्ट पर एक युवक पीसीआर के सामने गुलाबों का गुलदस्ता लेकर बैठा था। इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए थे। इसके बाद चॉकलेट डे पर भी रोचक पोस्ट लिखकर नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की थी।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है, लिहाजा इस दौरान भी आपको दिल्ली पुलिस के कई दिलचस्प और जरूरी संदेश देने वाली पोस्ट अवश्य देखने को मिल जाएंगी।