A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां आम लोगों की सुरक्षा की तो बात छोड़ ही दीजिए। राजधानी में लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिसके कंधों पर है वह भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, लूटपाट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के साथ बदमाशों में मारपीट की और चाकू मारकर दिया। जिससे दिल्ली पुलिस का एएसआई बुरी तरह घायल हो गया। 

पर्स लूटकर फरार हो गए बदमाश

जानकारी के मुताबिक पीड़ित एएसआई का नाम रामेश्वरम (50) है। बदमाश उनके साथ मारपीट की और उन्हें चाकू मारकर घायल भी कर दिया। इतना ही नहीं पर्स लूटकर फरार हो भी गए। ई रिक्शा चालक की मदद से पीड़ित खुद ही किसी तरह पास के अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने नए कानून के तहत लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

ऑफिस जाने के लिए घर से निकले थे ASI

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित ASI जेजे कॉलोनी वजीर में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस ने एएसआई पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती वजारीबाद स्थित पहली बटालियन में है। उन्होंने बताया कि सोमवार अलसुबह वह वजीरपुर स्थित कार्यालय जाने के लिए घर से निकले। वह महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान वहां पर तीन युवक घूम रहे थे। कुछ देर बाद तीनों उनके पास आए और उनसे सामान छिनने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान तीनों ने ASI की पिटाई की। पीड़ित ने भागने की कोशिश को बदमाशों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनका पर्स लूटकर फरार हो गए।   

ये भी पढ़ें:- दिल्ली की दबंग गर्ल: लड़की ने ऑटो चालक को बीच सड़क पर बैट से पीटा, बोली- इसने भाई पर हमला किया

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

इसके बाद एक रिक्शा चालक ने उन्हें दीनबंधु अस्पताल में पहुंचाया। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उनके भाई उन्हें फोर्टिस अस्पताल में लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नए कानून की धारा 309 (6)/3(5) में दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।