Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने ब्रिगेडियर के साथ मारपीट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार कर लिया है, जिन आरोपियों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है वह चारों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्येंद्र, सुनील शर्मा, सुरजीत सिंह और आशीष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सत्येंद्र द्वारा कॉल करने पर, जो कि एक साथ मेहरम नगर में बैठे थे। झगड़े की सूचना मिलने के बाद सभी आरोपी कार में बैठकर मौके पर पहुंचे और मारपीट करने के बाद वापस लौट गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने की खबर मिलने के बाद आरोपी अपने-अपने घरों से फरार हो गए।
पुलिस ने इन चारों की गिरफ्तारी के एक विशेष टीम का गठन किया और टीम ने लगातार छापेमारी और कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 अप्रैल की रात को ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के सामने खड़ी कार में शराब पीते दो लोगों के खिलाफ आपत्ति जताई। इसके बाद कुछ ही देर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विवाद होने पर इन लोगों ने ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ मारपीट की और उनकी पत्नी से भी अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी।