A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी बुधवार को बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह कोहरा छाया रहेगा और वहीं शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इससे दिल्ली का मौसम बदल जाएगा और फिर से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। यह बारिश आज रात से शुरू होकर गुरुवार यानी 23 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद 24, 25 और 26 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, दिल्ली में 26 जनवरी के बाद फिर से मौसम बदल जाएगा। फिलहाल, इस महीने लोगों को कड़ाके की सर्दी सताएगी। फरवरी में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते दिन जनवरी के मुकाबले गर्म होने शुरू हो जाएंगे।
कोहरे की वजह के कई फ्लाइट्स और ट्रेन लेट
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम है। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 9 ट्रेनें लेट हैं और कई घंटों की देरी से चल रही है। इसके अलावा IGI एयरपोर्ट पर उतरने वाले कई फ्लाइट्स लेट बताई जा रही है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कितना रहेगा तापमान
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से निकल रही तेज धूप
बता दें कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से तेज धूप निकल रही है। जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया है और लोगों को दोपहर के समय में इतनी गर्मी महसूस हो रही है कि वो गर्म कपड़े भी नहीं पहन पा रहे हैं। मंगलवार को भी तेज धूप निकली। जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें-Turkey Fire: तुर्की के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग से अब तक 66 की मौत
