A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सुबह शाम लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी महसूस होती है। आइए जानते हैं दिल्ली में बुधवार को मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। वहीं राजधानी में 8 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा हवा की गति 4 किमी प्रति घंटे से कम रहने संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध या कोहरा छाया रहेगा। आज का अधिकतम 31 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 तापमान डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को अधिकतम 30 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
एक दिसंबर के बाद दिल्ली वालों को सता सकती है स्वेटर वाली सर्दी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में एक दिसंबर के बाद स्वेटर वाली सर्दी सता सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले महीने पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। जिसके चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी की शुरुआत होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले महीने से लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ेगी।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में बुधवार को सुबह शाम हल्की ठंड होगी। कई जिलों में सुबह 9 बजे तक कोहरा देखने को मिलेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 11 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
