A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से हल्की ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो आज से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते आने वालों दिनों में दिल्ली में सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते प्रदूषण का असर बरकरार रहेगा और आसमान में स्मॉग की परत छाई रहेगी। जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में सुबह से इस सर्दी का पहला हल्का कोहरा दिखाई दिया। वहीं दोपहर में धूप खिलेगी और मौसम साफ हो जाएगा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर में ज्यादा गर्मी होने की वजह से नवंबर में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 15 नवंबर के बाद दिल्ली और एनसीआर में सुबह शाम सर्दी होनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से गर्मी महसूस होगी।
हरियाणा में 9 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम
आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो प्रदेश के सभी जिलों में 9 नवंबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसके चलते अगले पांच दिनों में मौसम साफ रहेगा। इसी बीच तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी होनी शुरू हो गई है। सुबह और शाम के समय कोहरा नजर आ रहा है। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
