A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह भी घना कोहरा( Dense Fog in Delhi NCR) छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में वाहन चालक सड़क पर निकलते समय ध्यान रखें, क्योंकि कम विजिबिलिटि की वजह से बाहर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं तापमान में आज तेजी से गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते अगले हफ्ते तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
मौसम विभाग की मानें, तो आज दिल्ली में का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं नोएडा में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की धूप खिलेगी। हालांकि, प्रदूषण की वजह से आसमान साफ नजर नहीं आएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि 25 नवंबर के बाद मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी। इसी बीच तेज हवा न चलने की वजह से प्रदूषण बरकार रहेगा। जिसकी वजह से लोगों को कोहरे और प्रदूषण की डबल मार झेलनी पड़ेगी।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा के लोगों की रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है। आईएमडी चंडीगढ़ ने आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 25 नवंबर के बाद ही कड़ाके की ठंड महसूस होगी। आज के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। अब रात और दिन में पंखा जलाने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।
