A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग दिवाली से पहले ही जहरीली हवा में सांस ले रहे है। इसी बीच एक राहत भरी खबर है। राजधानी में 15 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिल्ली में हल्की सर्दी शुरू हो जाएगी और प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है और आज एक्यूआई कितना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह और शाम के समय आसमान में धूंध की चादर देखने को मिलेगी और दोपहर में धूप निकलेगी। अगले दो दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है। दिल्ली वालों को अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले महीने 15 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं हवा कम चलने की वजह से सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें, तो दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 304 दर्ज किया गया, जो रविवार को 355 रिकॉर्ड किया गया था।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों को गुलाबी ठंड महसूस होगी। आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में 29 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
