First Waste to Art Park: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज में वेस्ट-टू-आर्ट पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में प्राचीन भारतीय संरचनाओं की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रतिकृतियां अपशिष्ट पदार्थों यानी कचरे से बनाई जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पार्क 200  एकड़ में फैला होगा, जो ऐतिहासिक खंडहरों की विरासत को दर्शाएगा। इस पार्क के लिए DDA की ओर से सलाहकार को नियुक्त किया जाएगा। जिसे 30 दिनों में प्रोजेक्ट से जुड़ी रिपोर्ट पेश करना पड़ेगी।  यह पार्क लोटस टेम्पल और नेहरू प्लेस के बीच में होगा।

पार्क की खासियत क्या होगी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DDA अपना पहला वेस्ट-टू-आर्ट थीम पार्क विकसित करेगा। यह पार्क DDA सबसे बड़े हरित क्षेत्रों में से एक है। इस पार्क को 'वॉक थ्रू द रुइन्स' थीम पर बनाया जाएगा। वेस्ट-टू-आर्ट थीम पार्क के प्रस्ताव में कहा गया है कि 'वॉक थ्रू द रुइन्स पार्क में दीवारों और बेंचों को डिजाइन करने के लिए मलबे से निकले अपशिष्ट पदार्थों का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्क में खंडहरों की विरासत को अनूठी तकनीक से प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया है। इस पार्क में आकर लोग ऐतिहासिक  खंडहरों की खूबसूरती और प्राचीन भारत के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

सलाहकार नियुक्त किया जाएगा

DDA अधिकारियों का कहना है कि अभी पार्क की जगह तय नहीं की गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्क की अवधारणा, विकास, निर्माण और संचालन में सहायता देने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। DDA की ओर से कहा गया है कि यह पार्क MCD द्वारा विकसित अन्य थीम पार्कों से अलग होगा।

Also Read: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच आज IPL मैच, जाने से पहले जरूर चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

सबसे पहले कहां बनाया गया था ऐसा पार्क ?

ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे पहले ऐसा पार्क 2019 में तत्कालीन साउथ एमसीडी द्वारा सराय काले खां में बनाया गया था। इसकी सफलता के बाद, निगम की ओर तीन पार्क खोले गए। जिनमें पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क, आईटीओ में शहीदी पार्क और करोल बाग इलाके में हेरिटेज पार्क है।

सराय काले खां पार्क में लोहे के नट-बोल्ट, लोहे की चादरों और छड़ों जैसे धातु के स्क्रैप से बनी 'दुनिया के सात अजूबों' की प्रतिकृतियां हैं। MCD के इन पार्कों को आकर्षक  लाइटिंग और फव्वारों से सजाया गया है। पार्क में एंट्री के लिए लोगों को टिकट लेनी पड़ती है। बहुत जल्द लोगों को वेस्ट-टू-आर्ट पार्क की सौगात मिलेगी।

Also Read: दिल्ली एमसीडी में अंकुश नारंग होंगे नेता प्रतिपक्ष, AAP ने लगाई मुहर