A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime News: नारायणा इलाके में लूट और हत्या के मामले का खुलासा करते हुए वेस्ट पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोबाइल, लूटे गए 4.80 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी

डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि 12 जून को नारायणा में हत्या की वारदात हुई थी। पुलिस को एक घर की दूसरी मंजिल पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी, जिनकी पहचान नारायणा गांव निवासी विभूति कुमार के तौर पर हुई थी। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों के साथ रहते थे। परिवार के अन्य लोग गर्मी की छुट्टी मनाने नेपाल गए हुए थे।

सीसीटीवी से मिली पहचान करने में मदद

जांच के दौरान पुलिस ने सैंकड़ों सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसके बाद एक संदिग्ध की पहचान अनुज के रूप में हुई। उसे रोहतक हरियाणा से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, अनुज ने बताया कि उसे फाइनेंस के बिजनेस में घाटा हुआ था। उस पर काफी कर्ज भी चढ़ा था। मृतक अक्सर कर्मपुरा स्थित अनुज के फ्लैट पर जाता था।

पुलिस ने मास्टमाइंड समेत चार को किया गिरफ्तार

अनुज को पता था कि वह मोती नगर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। उसका काम अच्छा है। इसलिए उसने अपने साथियों अभिषेक, नीरज और सूरज के साथ इस वारदात की साजिश रची। अन्य आरोपी भी कर्ज में डूबे हुए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जींद हरियाणा में दबिश डाल अन्य तीनों आरोपी नीरज, अभिषेक और सूरज को भी अरेस्ट कर लिया। आरोपी अनुज झज्जर का रहने वाला है। वह पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है।