Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन पर मेंटिनेंस काम की वजह से कल 19 अप्रैल रविवार को सर्विस प्रभावित रहेगी। ऐसे में डीएमआरसी ने टाइमिंग में बदलाव किया है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कल यानी 19 अप्रैल रविवार को DMRC की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी, क्योंकि इंद्रप्रस्थ–सुप्रीम कोर्ट सेक्शन में मेंटिनेंस काम की वजह से ब्लू लाइन (3 और 4) पर सेवाएं प्रभावित रहने वाली है, ऐसे में इस रूट पर डीएमआरसी ने टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके अलावा यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है।  

जानकारी के मुताबिक, इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रैक की मेंटिनेंस का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से मेट्रो सेवाएं आंशिक तौर पर प्रभावित रहेंगी। डीएमआरसी ने रूट की टाइमिंग को लेकर थोड़ा बदलाव किया है।

क्या रहेगी टाइमिंग ? 

  • DMRC द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत कल सुबह वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर चलेगी।
  • लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए 6 बजकर 21 मिनट पर चलेगी। 
  • यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए मेट्रो की पहली ट्रेन सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलेगी।
  • डीएमआरसी का कहना है कि सुबह साढ़े 6 बजे के बाद ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य तौर पर संचालित कर दी जाएगी।  

यात्रियों की दी सलाह 
डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों को रविवार सुबह बदले हुए समय के तहत अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इसके साथ ही यात्रियों को एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलने की सलाह दी गई है। यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वह जरूरी अपडेट के लिए  मेट्रो के मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं।  

वर्ल्ड पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे मनाया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बीते दिन यानी शुक्रवार को वर्ल्ड पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे 2026 मनाया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल असोसिएशन आफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट (UITP) वैश्विक आह्वान के बाद किया गया है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य और नीतिगत जागरूकता फैलाने के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इस मौके पर DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार और दूसरे सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। 100 बच्चों के लिए  विशेष मेट्रो यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के फायदे बताए गए थे।