A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Voters Increased in Delhi: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2024 में जारी अंतिम मतदाता सूची के बाद केवल 10 महीनों में मतदाताओं की संख्या में 4,83,817 की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी 3.28 फीसदी की है। दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक, बुराड़ी और बवाना विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। उधर, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2024 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 1,47,18,119 थी। वहीं, अब इसका आंकड़ा 1,52,01,936 तक पहुंच गया है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में 18,282 और बवाना विधानसभा क्षेत्र में 18,055 नए मतदाताओं का नाम जुड़ा है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की हुई है इतनी बढ़ोतरी
- बुराड़ी: मतदाताओं की संख्या 3,83,040 से बढ़कर 4,01,322 हो गई (18,282 की वृद्धि)।
- बवाना: 3,48,122 से बढ़कर 3,66,177 हो गई (18,055 की वृद्धि)।
- किराड़ी: 2,93,345 से बढ़कर 3,10,282 हो गई (16,937 की वृद्धि)।
- मुंडका: 2,84,115 से बढ़कर 2,96,873 हो गई (12,758 की वृद्धि)।
- बदरपुर: 3,38,425 से बढ़कर 3,49,662 हो गई (11,237 की वृद्धि)।
- करावल नगर: 2,88,509 से बढ़कर 2,98,604 हो गई (10,095 की वृद्धि)।
इसके अलावा नई दिल्ली और दिल्ली कैंट बोर्ड क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाएं, चुनाव आयोग ने लगाए विशेष शिविर, जानिये लास्ट डेट
दिल्ली में मतदाताओं की बढ़ोतरी के पीछे की वजह
दिल्ली निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के पीछे दो बड़ी वजह बताए हैं। पहला फ्लोटिंग जनसंख्या है। बुराड़ी, बवाना जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रवासी आबादी रहती है, जो लोकल लेवल पर मतदाता सूची में जुड़ती है। वहीं, दूसरा चुनावी अभियान है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर 'वोटर रजिस्ट्रेशन ड्राइव' चलाए गए। इस अभियान में बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए।
इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेगी आम आदमी पार्टी, जानें केजरीवाल ने क्या दिया जवाब
क्या है चुनाव आयोग के अगले कदम?
दिल्ली में अगले तीन महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदाता सूची में यह बढ़ोतरी राजनीतिक दलों के लिए अहम साबित हो सकती है। निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि वह आखिरी सूची को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। साथ ही बढ़ती संख्या को देखते हुए, आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस प्रक्रिया का समर्थन करें और तय करें कि हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया आरोप
उधर, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली में बीजेपी बड़े स्तर पर लोगों के वोट कटवाने की कोशिश करते रंगे हाथों पकड़ी गई। बीजेपी ने हज़ारों वोटर्स के वोट कटवाने के लिए अर्ज़ी डाली। जल्द इस पर बहुत बड़ा खुलासा करूंगा। क्या ये लोग हरियाणा और महाराष्ट्र का भी चुनाव इसी तरह जीते? बीजेपी वालों, दिल्ली में तुम्हारा षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे।'
