A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Election 2025 Voter List Updates: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 70 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता संख्या का पूरा विवरण सामने आया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि विकासपुरी विधानसभा सबसे बड़ी सीट बनकर उभरी है, जबकि दिल्ली कैंट सबसे छोटी है।
दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस सूची के अनुसार, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4,62,184 वोटर्स हैं, जो इसे दिल्ली की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बनाता है। दूसरी ओर, दिल्ली कैंट विधानसभा में सबसे कम 78,893 वोटर्स दर्ज किए गए हैं, जिससे यह सबसे छोटी सीट बनी है।
बुराड़ी में सबसे ज्यादा वोटरों की वृद्धि, द्वारका का हाल ऐसा
बुराड़ी विधानसभा में लोकसभा चुनाव की तुलना में वोटरों की संख्या में 18,835 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले चुनाव में बुराड़ी में 4,01,322 वोटर्स थे, जो अब बढ़कर 4,20,157 हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर, द्वारका विधानसभा में सबसे अधिक 5,492 वोटर्स की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा हरि नगर विधानसभा में 5,450 और जनकपुरी विधानसभा में 731 वोटर्स कम हुए हैं।
थर्ड जेंडर वोटर्स में आई वृद्धि
थर्ड जेंडर वोटर्स की सबसे ज्यादा संख्या सुल्तानपुर माजरा और विकासपुरी में दर्ज की गई है। इससे संकेत मिलता है कि इन समुदायों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इन सबके बीच 70 विधानसभा क्षेत्रों की फाइनल वोटर लिस्ट में यह भी देखा गया कि कई विधानसभाओं में वोटरों की संख्या बढ़ी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कमी आई है।
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, 2 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
जेंडर रेश्यो में विधानसभा सीट की स्थिति
बुराड़ी, विकासपुरी और तिलक नगर जैसे क्षेत्रों में मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, द्वारका, हरि नगर और ओखला में मतदाता संख्या में कमी आई है। जबकि, तिलक नगर विधानसभा में सबसे अधिक जेंडर रेश्यो दर्ज किया गया है। इसके विपरीत, ओखला विधानसभा में जेंडर रेश्यो सबसे कम है। दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट से यह स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विकासपुरी और बुराड़ी जैसे क्षेत्र निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बढ़ती या घटती मतदाता संख्या हर क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें: कब होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने दिया तारीखों पर अपडेट
