A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Double Murder: दिल्ली में दिवाली की रात को एक घर में मातम पसर गया। यहां दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग कर चाचा और भतीजे की हत्या कर दी और एक 10 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने मीडिया से बात की है। उन्होंने एक हमलावर को पहचान लिया है और लक्ष्य नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, यह मामला शाहदरा इलाके के फर्श बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां बिहारी कॉलोनी में रहने वाला आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उनके भतीजे ऋषभ शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं आकाश के 10 साल के बेटे कृष शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आकाश शर्मा की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य नाम का लड़का हमारे घर के पिछले चार-पांच दिनों से चक्कर काट रहा था। गुरुवार की रात घर के सभी दिवाली की पूजा कर रहे थे। पूजा करने के बाद आकाश और दोनों बच्चे बाहर पटाखे जलाने के लिए नीचे आ गए। इसी बीच लक्ष्य नाम का एक शख्स आया और उसने दरवाजा बजाया।
आकाश की मां ने छत से नीचे देखा तो लक्ष्य और एक अन्य शख्स के साथ खड़ा था। हालांकि, दूसरे युवक का मुंह ढका हुआ था। जब उन्होंने लक्ष्य से घर आने का कारण पूछा तो उसने मिठाई का डिब्बा दिखाते हुए कहा कि चाचा के किसी जानने वाले ने भेजा है। इसके बाद आकाश शर्मा की मां ने बाल्टी नीचे लटका दी और डिब्बा ले लिया। लेकिन, आरोपी फिर से घर का दरवाजा बजाने लगा। इसके बाद वह नीचे आई तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा आकाश घर के बाहर पड़ा हुआ है और उसके साथ ऋषभ शर्मा और कृष शर्मा को भी गोली लगी थी।
‘बंटी और पुनीत ने पैसे देकर मेरे बेटे को मरवाया’
मृतक आकाश शर्मा की मां ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों ने पहले आकाश के पैर छुए और कहा चाचा राम-राम और इसके बाद उन्होंने तीनों को गोली मार दी। आकाश की मां का आरोप है कि बंटी और पुनीत ने पैसे देकर उनके बेटे और धेवते का मर्डर कराया है। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उनके पति को मरवाया था। ये लोग उनके मकान में हिस्सा मांगते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी दावा किया कि यह मकान उन्होंने खुद के पैसों से खरीदा था। उन्होंने बंटी और पुनीत नाम के शख्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं लोगों ने पहले लक्ष्य से गोली चलवाई और उसका इल्जाम उनके बेटे पर लगा दिया था और फिर पुलिस में मामले की शिकायत कर दी थी।
पुलिस का कहना है कि शाहदरा में दिवालीकी रात हुए डबल मर्डर केस की जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
