A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Connaught Place Hadsa: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। उसी कनॉट प्लेस में जंतर-मंतर के पास बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे ने 2 लोगों की जान ले ली है। इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका तो अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना ने 2 गरीब परिवार का रोजी-रोटी छीन लिया है। हादसे में 2 मजदूरों पर भारी मार्बल गया है, जिसमें उनकी मौत हो गई है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला...
आगरा के रहने वाले हैं दोनों मजदूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा जंतर-मंतर पर एक आवासीय निर्माण स्थल पर हुआ है। यहां मजदूर टाइल्स को एक जगह से दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर रहे थे, कुल टाइल्स की संख्या करीब 40 थी, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण यह भरभरा कर गिर गया और दोनों मजदूर इसके नीचे दब गए। यह हादसा शुक्रवार को हुआ है। पुलिस को शक है कि ठेकेदारों की ओर से लापरवाही बरती गई होगी, ऐसे में पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है। हादसे में जिन 2 मजदूरों की मौत हुई है, वे उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले 27 वर्षीय वेद प्रकाश है और 36 वर्षीय बउली राम है।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
बताया जा रहा है कि यह घटना कल शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि घटनास्थल पर मजदूरों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मृतक वेद प्रकाश के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ (पूर्ववर्ती आईपीसी की धारा 288/304 ए/34), भारतीय न्याय संहिता की धारा 290/106/3(5) के तहत केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर मौसम होगा सुहावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: मनीष सिसोदिया, आतिशी या सौरभ भारद्वाज, जानिये कौन होगा दिल्ली की सत्ता का किंग?
