Delhi Building Fire Case: दिल्ली के पहाड़गंज में इलाके में बीते दिन 4 मार्च बुधवार को एक बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मामले के बारे में पता लगने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया। टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि बीते दिन बुधवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक बिल्डिंग की चौथे फ्लोर पर बने एक खिलौना गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 25 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और जलकर उनकी मौत हो गई। आग की लपटें काफी तेज थी, जिसकी वजह से कई घंटों मशक्कत के बाद करीब 3 बजकर 20 मिनट पर आग पर पूरी काबू पाया गया।
दोनों के शव मिले
पुलिस जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर चार मंजिलें हैं। जहां चौथी मंजिल पर एक अस्थायी ढांचा बनाया गया था, जिसमें खिलौनों का गोदाम चलाया जा रहा था। आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गई, कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझ जाने के बाद जब टीम ने मलबे में तलाशी ली तो उन्हें गोदाम से दो जले हुए शव बरामद किए हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।