A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Air Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद से ही वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। आज यानी बुधवार को कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर चला गया है। जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। SAFAR-India के आकड़ों की मानें, तो बुधवार की सुबह 6 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 360 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के 20 इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषित है। ऐसे में इन इलाके के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ताकि, वे खुद को इस प्रदूषण से बचा सके।
दरअसल, दिल्ली में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके चलते वायु प्रदूषण कई गुना बढ़ गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस प्रदूषण का असर ज्यादातर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों में आखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और स्किन एलर्जी के मामले देखने को मिले है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह मास्क लगाकर ही अपने घरों से निकले और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करेंगे। वहीं ऐसे समय में गर्भवती महिलाएं अपना ज्यादा ध्यान रखें। अगर प्रदूषण का लेवल 100 से ऊपर है तो उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि बाहर जाना जरूरी है तो वो केवल मास्क लगाकर ही निकलें।
ये है दिल्ली के 20 इलाकों की प्रदूषण की स्थिति
1-मुंडका में AQI -418
2-एनएसआईटी द्वारका में AQI- 449
3-वजीरपुर में AQI -421
4-अशोक विहार में AQI -398
5-जहांगीरपुरी में AQI- 397
6- अलीपुर में AQI -372
7-बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI -370
8- नेहरू नगर में AQI -381
9- न्यू मोती बाग में AQI -382
10- पटपड़गंज में AQI -383
11- पंजाबी बाग में AQI -389
12-आरके पुरम में AQI -373
13-रोहिणी में AQI -393
14 -सोनिया विहार में AQI -382
15-विवेक विहार में AQI -383
16-द्वारका सेक्टर 8 में AQI -356
17- चांदनी चौक में AQI -312
18-डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में AQI -369
19 -आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI -349
20- नरेला में AQI- 378
