A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Crime News: दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में अपराध का कहर जारी है। जापानी पार्क में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब युवक एक लड़की से मिलने पार्क में आया था। वहीं, इलाके में ही एक डिलीवरी बॉय की भी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
पार्क में युवक और लड़की को देखा गया था
रोहिणी सेक्टर 10 स्थित जापानी पार्क में रविवार सुबह पुलिस को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक एक लड़की के साथ पार्क में देखा गया था। हत्या चाकुओं से गोदकर की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और लड़की की पहचान कर उसके बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है। इसी इलाके में शनिवार रात 40 वर्षीय डिलीवरी बॉय की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें: रोहिणी में डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, AAP ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल
जापानी पार्क में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
जापानी पार्क अपराधियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर आवारा तत्व कपल्स और अन्य लोगों को निशाना बनाते हैं। पहले भी इस पार्क में हत्या और लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
प्रशांत विहार में लगातार हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर हत्या की जांच शुरू कर दी है। पार्क और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लड़की की पहचान और घटनाओं के संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश हो रही है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पंचशील पार्क में बुजुर्ग के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 35 बार चाकू घोंपने के बाद भी घर के अंदर छिपा रहा आरोपी
