Jewar Airport: नोएडा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी उड़ानें शुरू भी नहीं हुई है कि लोगों से फर्जी नौकरी के नाम पर ठगों ने आम लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर....

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से इन इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट बन गए हैं। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी और टैक्सी सेवा देने के नाम ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोग एयरपोर्ट से फर्जी विमान उड़ानें और एयरपोर्ट पर विमानों के खड़े होने की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर, गलत जानकारी लोगों को शेयर करके ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वह लोग खुद को एयरपोर्ट का बड़ा अधिकारी या फिर अधिकृत एजेंसी का कर्मचारी बता रहे हैं। इन लोगों ने भोले-भाले लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर कई फर्जी पेज बनाए हुए हैं। इन पेजों पर एयरपोर्ट के चालू होने के फर्जी वीडियो डाले गए हैं। लेकिन सच तो यह है कि फिलहाल नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन हुआ है और यहां अभी विमान सेवा शुरू नहीं की गई है।

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ाने शुरु करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम मिलने का इंतजार है। एयरपोर्ट के नाम पर नौकरी का लालच देकर ठग सबसे अधिक दसवीं और बारहवीं पास लोगों को निशाना बना रहे हैं। यह लोग ग्राउंड स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर और चालक के पदों के लिए आवेदन मांगते हैं। इसके चलते एक बड़ी आबादी इस नौकरी के लिए खुद को योग्य समझती है।


www.naisjewar.com नाम की एक फर्जी वेबासाइट पर 2442 पदों के लिए फर्जी निकालीं गई। इनमें लोडर ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्गो एग्जीक्यूटिव के पद की नौकरी के लिए वैकेंसी शामिल थी। इसके अलावा फर्जी पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 बताई गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य पर भी एयरपोर्ट से जुड़े कई वीडियो डाले जा चुके हैं। इस मामले में जॉब्स नाउ के नाम से फेसबुक पर एक वीडियो डाला गया, जिसमें एक महिला 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी का मौका देने की बात कर रही है। इसके अलावा सेक्टर-142 में एटवंट टावर में एक वीडियो में जेवर एयरपोर्ट के लिए नौकरी के साक्षात्कार की बात कही गई। जिस पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है, उस पेज पर जेवर एयरपोर्ट से संबंधित लगभग 100 से अधिक वीडियो को अपलोड किया गया है।