A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

दिल्ली के जनकपुरी सड़क हादसे के बाद अब रोहिणी के सेक्टर 32 में खुले मैनहोल में गिरने से एक मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। 

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा,' BJP ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है। इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है। आखिर और कितनी जानें लेकर होश में आएगी ये लापरवाह सरकार?' 

सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर साधा निशाना

वहीं इस हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एलजी विनय सक्सेना पर हमला बोलते हुए कहा कि वे दिल्ली में एक स्वघोषित एक्सपर्ट हैं। क्या अब वो इस स्थान पर निरीक्षण करने नहीं जाएंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हैट और चश्मा लगाकर, अफसरों की फौज के साथ, काम और व्यवस्था में कमियां निकालने वाला उनका कोई वीडियो पिछले एक साल से नहीं देखा। ऐसे मौकापरस्त और राजनीति से प्रेरित काम करने वाले Local Guardian को दिल्ली याद कर रही है।' 

उन्होंने आगे लिखा कि DDA तो LG का अपना विभाग है, यहां भी नहीं जाना चाहते LG? उन्होंने तंज भी कसा कि हम इस पर चिट्ठी लिखें तो हमें जवाब जरूर भेजे। अभी तो चिट्ठी ड्राफ्ट करने वाला स्टाफ खाली बैठा है, उनसे काम तो लेना चाहिए। 

प्रशासनिक लापरवाही के चलते दूसरी मौत?

बता दें कि 5 और 6 फरवरी की मध्य रात जनकपुरी में खुले गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय कमल ध्यानी की दर्दनाक मौत हुई थी। यह गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड ने खुदवाया था। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद और प्रवेश वर्मा ने भरोसा दिलाया था कि भविष्य में प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसी की जान नहीं जाएगी। लेकिन अब रोहिणी के सेक्टर 32 के बेगमपुरा में एक खुले मैनहोल में गिरने से 32 वर्षीय बिरजू की मौत हो गई है। एक सप्ताह के भीतर प्रशासनिक लापरवाही के चलते दो लोगों की जान चले जाना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।