A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

AAP MLA Mahendra Goyal: दिल्ली के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल पर शनिवार को रैली के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले के बाद आप विधायक बेहोश गए हैं। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, अभी ये नहीं पता चल सका है कि ये हमला किसने किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे PCR पर कॉल मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी  ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि बीजेपी हार के डर से इतना बौखलाई हुई है कि आप प्रत्याशियों की जान लेने पर उतरी हुई है। बीजेपी ने अपने गुंडों से आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की।

आप ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

आप ने कहा कि दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही तो क्या अब बीजेपी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की हत्या करवाकर जीतेगी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। जिसमें कहा कि चुनाव आयोग कहां कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। जिसे भाजपा की गुंडागर्दी दिखाई नहीं दे रही है।  दिल्ली की जनता सब देख रही है, BJP को असली चोट दिल्ली के लोग 5 फरवरी को देंगे।  

 

आप कार्यकर्ता को पुलिस ने पीटा

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने AAP कार्यकर्ता की पिटाई की है। यह घटना तिलक मार्ग थाने की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता चेनत को पुलिस ने बुरी तरह मारा पिटा है। पुलिस का ये बर्ताव इलेक्शन कमीशन को क्यों दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि क्या नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र में बीजेपी के नेताओं को गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया है?

 

इस वजह से चर्चा में हैं आप के विधायक महेंद्र गोयल

बात दें कि महेंद्र गोयल आम आदमी पार्टी के वो ही विधायक हैं। जिन्हें दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी दस्तावेज पर मोहर और साइन करने के मामले में समन भेजा था। जिसके बाद से वह चर्चा में है और इस मामले में विधायक पूछताछ में एक बार दिल्ली पुलिस के पास भी गए थे और अपने बयान दर्ज कराए थे। 

ये भी पढ़ें- बजट में किसानों की बल्ले-बल्ले: क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख करने का ऐलान, बिहार में बनेगा मखाना बोर्ड