Noida Fire Incident: नोएडा के सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद नमस्कार स्वीट्स में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पढ़िए पूरी खबर...

Noida Fire Incident: नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास नमस्कार स्वीट्स में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सेक्टर 49 के इलाके में आने वाले इस नमस्कार स्वीट्स' में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि इसने आसपास की प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में लियाा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगना नमस्कार स्वीट से शुरू हुई और तेजी से ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास का एक जिम और बैंक्वेट हाल जलकर राख हो गए। इसके अलावा आग ने पास के ही एक विशाल मेगा मार्ट का हिस्सा भी अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस अधिकारी सुनील कुमार भारद्वाज के अनुसार, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और आग की विकरालता को देखते हुए एक के बाद एक 20 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया। इस दौरान दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद धुएं के गुब्बार और भीषण आग पर सुबह के समय कई घंटों के बाद काबू पाया। हालांकि जब सुबह के समय उजाला हो गया तब भी कहीं कहीं आग सुलग रही थी।

इस अग्निकांड में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं। लेकिन लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का सटीक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य फॉरेंसिक टीमें शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की जांच करके इस घटना की तह तक पहुंचेंगी।