India Pak Ceasefire: युद्ध होता तो दिल्ली से पंजाब तक थी पाक से आर-पार की तैयारी, जानिये कैसे?

Preparations to deal with Pakistan tension
X

पाकिस्तान से तनाव के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की तैयारियां। 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने की खबर सामने आई है। अगर सीजफायर न होता तो आर-पार की लड़ाई तय थी। पढ़िये ये रिपोर्ट...

भारतीय सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अब किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। भारत सरकार के इस ऐलान के बाद भी पाकिस्तान के सुधरने की उम्मीद कम है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। उधर, दिल्ली से लेकर पंजाब तक राज्य सरकारों ने पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। जानिये किस राज्य ने क्या तैयारी की...

सीएम रेखा गुप्ता ने किया तैयारियों का निरीक्षण
दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों और इमारतों की सुरक्षा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। इसके अलावा, सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाने के साथ ही बहुमंजिला इमारतों पर सायरन लगाने का काम शुरू हो चुका है ताकि हवाई हमले की स्थिति में लोगों को आगाह किया जा सके। सीएम रेखा गुप्ता ने आज आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली के अस्पतालों, अग्निशमन विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए ये निर्देश

  1. एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए
  2. दवा और सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण होना चाहिए।
  3. गहन चिकित्सा में बिजली बैकअप रहना चाहिए।
  4. चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द।
  5. कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार होना चाहिए।
  6. डीडीएम अधिकारियों को आश्रय स्थल सुनिश्चित करने के निर्देश।
  7. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की जाए
  8. बिजली विभाग पावर कटौती के लिए तैयारी करें।
  9. इमरजेंसी में बैकअप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए।
  10. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए

हरियाणा सरकार ने उठाए ये कदम

  1. हरियाणा पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
  2. मेडिकल अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने का आदेश
  3. हरियाणा के अस्पतालों में 15000 बेड रिजर्व
  4. अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में सुरक्षा के खास इंतजाम
  5. पंचकूला और फरीदाबाद में आज स्कूलों की छुट्टी

पंजाब सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज मोहाली में 47 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जिलों के फायर स्टेशनों को 630 अत्याधुनिक अग्निशमन यंत्रों और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा के उद्देश्य से ये उपकरण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 69 फायर स्टेशनों को आधुनिक उपकरण प्रदान करने के लिए लगभग 130 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। हमने सभी निजी और सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है कि बाहरी राज्यों से पढ़ाई करने आए छात्रों को ज़बरदस्ती वापस जाने के लिए नहीं कहा जा सकता। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और कॉलेज की होगी। नीचे जानिये पंजाब की तैयारी...

  1. मोहाली में सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
  2. पंजाब के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। 24 घंटे मोबाइल पर भी उपलब्ध रहना होगा।
  3. इसके अलावा सभी आपाकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
  4. बेड, दवाएं और जरूरी उपकरणों समेत पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
  5. चंडीगढ़ में स्कूल के बंद कर दिए गए हैं। वहीं रक्तदाताओं की सूची बनाई जा रही है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story