Gold-Silver Rates Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर चमका गोल्ड, बाजार खुलते ही सस्ती हुई चांदी

Gold Silver Price Today 15 May 2025: Sone chandi ka bhav aaj ka, Bhopal, delhi
X

जानिए 15 मई 2025 को सोने-चांदी का भाव

Gold and Silver Rates in Delhi-NCR Today: दिल्ली-एनसीआर वाले अगर सोने-चांदी की खरीदारी करना चाह रहे हैं, तो पहले कीमत जान लें। बता दें कि आज सोने की कीमत बढ़ गई है, तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

Delhi-NCR Gold-Silver Rates Today: शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोने की कीमतों ने आसमान छू रहीं थी। हालांकि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते शेयर मार्केट ने निवेशकों को खुश किया, तो वहीं सोने की कीमतों में गिरावट ने भी लोगों को राहत दी। वहीं आज सोने की कीमत बढ़ रही है और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आज कितनी है सोने की कीमत

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज (19 मई 2025) 24 कैरेट सोने की कीमत 95660 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 87700 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। आज 18 कैरेट सोने की कीमत 71760 रुपए दर्ज की गई है।

बता दें कि आज बाजार खुलने के बाद सोने की चमक बढ़ गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 380 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमतों में 350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमतों में 290 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में चांदी की कीमत में गिरावट

जहां आज एक तरफ सोने की कीमत आसमान छूने की फिराक में है, तो वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत लुढ़क गई। आज सुबह चांदी 100 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। 15 मई को चांदी की कीमत 900 रुपए प्रति किलो की दर से गिरी थी। उससे पहले 13 मई को भी चांदी की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। अगर पिछले 10 दिन की कीमतों पर नजर डालें, तो चांदी की कीमतों में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट हुई है।

आज चांदी की कीमत

आज बाजार खुलने के साथ ही चांदी 100 रुपए और सस्ती हो गई। बीते दिन चांदी की कीमत 97000 रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 100 रुपए की गिरावट के बाद कीमत 96900 रुपए प्रति किलो हो गई है। बीते हफ्ते 2000 रुपए चांदी की गिरावट के बाद अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी खरीदना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। (कीमतें आज सुबह 10.30 बजे तक की हैं।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story