Ghaziabad news: गाजियाबाद में बनेगा नगर निगम का नया हेडक्वार्टर, 100 करोड़ होंगे खर्च

गाजियाबाद में बनेगा नगर निगम का नया हेडक्वार्टर, 100 करोड़ होंगे खर्च
X
Ghaziabad news: गाजियाबाद के अर्थला में नगर निगम का 5 मंजिला नये मुख्यालय को बनाने के लिए वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। भवन के निर्माण पर करीब 100 करोड खर्च करने के बात की है।

Ghaziabad news: गाजियाबाद के अर्थला में नगर निगम का 5 मंजिला भवन के निर्माण को बनाने के लिए वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। इस भवन पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में नगर निगम का मुख्यालय नवयुग मार्केट स्थित जीडीए की बिल्डिंग में है। इस बिल्डिंग में डूडा और कंट्रोल रूम भी हैं। वर्तमान समय में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में बैठते हैं, बाकी दो मंजिल पर दूसरे विभाग के अधिकारी बैठते हैं।

वित्त सचिव ने दी 1000 करोड़ की परियोजना के मंजूरी

पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के कारण इस नए भवन का निर्माण किया जाएगा। ऐसा बताया गया है कि सदन का बैठक में चुने गए 100 पार्षद और 10 नामित पार्षद शामिल होते हैं, संख्या ज्यादा होने के कारण पार्षदों को समस्या का सामना करना पड़ता है। सदन कक्ष छोटा होने के कारण इसे 5 मंजिला बनाया जाएगा। नया मुख्यालय बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) विभाग को भेजी थी। सचिव अमृत अभिजात ने इसे मंजूर भी कर लिया है। साथ ही वित्त सचिव ने भी इसे मंजूरी दे दी।

इंदिरापुरम के अलावा ट्रांस हिंडन लोगों की भी मिलेगी राहत

अर्थला में बने इस भवन का लाभ सबसे ज्यादा इंदिरापुरम और ट्रांस हिंडन के लोगों को मिलेगा। इस निगम के बनने से पास के लोगों का समय खराब नहीं होगा। बताया गया है कि भवन का डिजाइन भी तैयार हो गया है। 21,064 वर्ग में इस भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें से 1,746 वर्ग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही 1000 वर्ग में वर्कशाप बिल्डिंग बनाई जाएगी। वहीं पांच बड़ी पार्किंगों का निर्माण भी किया जाएगा।

(सीएंडडीएस) द्वारा होगा निर्माण

निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि मुख्यालय का निर्माण (सीएंडडीएस) द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना में 1,000 करोड़ खर्च होने की बात भी कही है।

ये भी पढ़ें: Noida news: नोएडा के प्रमुख चौराहों पर लगेगी LED स्क्रीन, प्राकृतिक आपदाओं से करेगी अलर्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story