सरकारी नौकरी पाने के लिए पति को उतारा मौत के घाट: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी हत्या, MCD में कार्यरत था मृतक

Ghaziabad Police Arrested Priyanka and Rinku for Sanjay Murder Case
X
एमसीडी वर्कर संजय सिंह की हत्या मामले में पत्नी प्रियंका अपने आशिक के साथ गिरफ्तार।
Ghaziabad Crime News: 4 मई को गाजियाबाद के कविनगर में हुई एमसीडी वर्कर संजय कुमार की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में संजय की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने एमसीडी कर्मचारी संजय कुमार की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को संजय की पत्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ मे संजय की पत्नी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी रिंकू के साथ मिलकर पति संजय की हत्या की थी। पुलिस ने प्रियंका के बयान के बाद उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई की शाम बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी में एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी के रहने वाले 28 वर्षीय दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी संजय कुमार के रूप में हुई थी। संजय के सिर पर चोट के निशान मिले थे।

पुलिस ने इस मामले में जांच करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू के साथ अवैध संबंध थे। रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाने का काम करता था। प्रियंका उसी घर में घरेलू सहायिका थी। दोनों की दोस्ती हो गई। इस दोस्ती के कारण रिंकू भी लठमार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा।

प्रियंका ने रिंकू को बताया कि उसके ससुर के मरने के बाद उसके पति संजय को उनकी नौकरीGhaziabad Crime News, Ghaziabad Police, Sanjay Kumar Murder Case, Sanjay Kumar Murder Case, Wife killed husband for job, मिल गई। दोनों ने दिमाग लगाया कि अगर संजय की मौत हो जाए, तो उसकी नौकरी प्रियंका को मिल जाएगी। दोनों ने उसे मारने की प्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत रिंकू ने 4 मई को संजय को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बैठकर रिंकू और संजय ने शराब पी। संजय नशे में धुत हो गया, तो रिंकू ने उसके सिर पर कांच की बोतल मार कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में संजय का किसी से झगड़ा हो गया था। प्रियंका ने इसे अच्छा मौका देखकर पति को मारने की साजिश की। उसकी योजना थी कि इसकी हत्या की जांच कर रही पुलिस इस झगड़े को ही हत्या की वजह मानेगी और झगड़े वाले युवक को गिरफ्तार कर लेगी। इन लोगों पर किसी को शक भी नहीं होगा। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए कड़ियों को जोड़ा और आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story