भगीरथी विहार में मर्डर: दशहरे पर 18 साल के युवक को चाकू से गोदा, आरोपी फरार

Delhi Murder Case
X

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

दशहरे की शाम को दो युवकों ने कथित तौर पर 18 साल के युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनदिहाड़े हत्या से लोगों में दहशत का माहौल है। आरोपी फरार हैं।

दशहरे पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के भगीरथी विहार से दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां दो युवकों ने 18 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना दिनदिहाड़े हुई, जिसके चलते राहगीरों में दहशत का माहौल देखा गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नाकाबादी कराने के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब 4 बजकर 55 मिनट पर गोकलपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भगीरथी विहार में दो युवकों ने चाकू से एक युवक पर हमला किया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसका भाई जीटीबी हॉस्पिटल ले गया है। पुलिस जब जीटीबी हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला कि डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 18 साल थी। वो कबाड़ के गोदाम में काम करता था। अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उसका किन लोगों से विवाद चल रहा था। बहरहाल, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद हत्या के पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
उधर, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका भाई मेहनत मजदूरी कर घर चलाता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। समझ नहीं पा रहे कि हमलावरों ने उनके भाई की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों कर दी। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story