Golf City: YEIDA के सेक्टर-22 F में बनेगी गोल्फ सिटी, जानें क्या-क्या होगा खास ?

Greater Noida News
X

यीडा में बनेगी गोल्फ सिटी। 

YEIDA Golf City: यीडा के सेक्टर-22 F में गोल्फ सिटी बनाई जाएगी। इसे लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के OSD ने जानकारी दी है।

YEIDA Golf City: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)की सेक्टर-22 F में गोल्फ सिटी विकसित करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि करीब 256 हेक्टेयर की 632 एकड़ जमीन पर गोल्फ सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को सर्वे के बाद फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि मास्टर प्लान-2041 के तहत शहर में पार्क और खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इस परियोजना के लिए प्रस्तावित एरिया 1752.95 हेक्टेयर है, जो कुल शहरीकरण एरिया का 4.67 प्रतिशत होगा। इस एरिया में खेल के बड़े मैदान और डेडिकेटिड स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। ताकि आमजन को प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिताने का मौका मिले, इसका मुख्य केंद्र ओलंपिक विलेज होगा।

गोल्फ सिटी में क्या-क्या शामिल होगा ?
इस परियोजना को लेकर अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। गोल्फ सिटी में सिर्फ खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां शामिल की जाएंगी। शहर में मनोरंजन स्थल के लिए 1001.91 हेक्टेयर एरिया प्रस्तावित है,जो शहरीकरण एरिया का 2.67 प्रतिशत है। इन मनोरंजन स्थलों में क्षेत्रीय और सिटी पार्क, थीम पार्क, गोल्फ कोर्स, मैदान, बॉटेनिकल पार्क, मनोरंजन पार्क, वॉकिंग ट्रैक आदि शामिल किए जाएंगे। वहीं थीम आधारित ओलंपिक विलेज पार्क यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट रहेगा।

जानवरों के लिए पुनर्स्थापन केंद्र बनेगा

मनोरंजन स्थल की योजना के तहत सेक्टर-17 में धनौरी वेटलैंड में अतिरिक्त हरा (ग्रीन) क्षेत्र जोड़ा गया है। यह ग्रीन एरिया लोगों के मिलने-जुलने सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा, इस एरिया में जानवरों के लिए पुनर्स्थापन केंद्र तैयार किया जाएगा।यमुना विकास प्राधिकरण के OSD शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि, 'सेक्टर-22F में गोल्फ सिटी विकसित करने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। यहां पर सिर्फ खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां विकसित होंगी।'

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story