Yamuna Flood: यमुना का विकराल रूप... दिल्ली सचिवालय, कश्मीरी गेट ISBT तक पहुंचा बाढ़ का पानी
यमुना में आई बाढ़ से दिल्ली के कई इलाके जलमग्न।
Yamuna Flood Update: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है, जिसके कारण निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ से हालात हर पल बिगड़ते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यमुना के बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय तक भी पहुंच गया। बुधवार देर रात को बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास अंडरपास में घुस गया। अधिकारियों ने तुरंत पानी निकालने का काम शुरू कर दिया। वहीं, मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर भी डूब गए।
यमुना के बाढ़ का पानी कश्मीरी गेट आईएसबीटी, निगमबोध घाट, मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर और नीली छतरी मंदिर समेत कई इलाकों में भर गया है। वहीं, दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड पर यमुना नदी का पानी घुसने से गाड़ियां डूब गईं और इमारतें में पानी घुस गया। बता दें कि अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ के इलाकों से निकाला गया है।
Delhi: Yamuna floodwaters enter underpass near Delhi Secretariat.#DelhiRains #yamunaflood
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4DxO8KbJ55
यमुना का जलस्तर कितना पहुंचा?
दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। जलस्तर में हर पल बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 207.47 मीटर दर्ज किया गया। यह जलस्तर पिछले 63 सालों में तीसरा सबसे ऊंचा है। नदी के उफान पर होने के कारण आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। यमुना नदी के बाढ़ का पानी मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर तक भी पहुंच गया है।
VIDEO | Delhi rains: Drone visuals show Kashmere Gate bus terminal inundated as the Yamuna river level continues to rise.#Delhi #YamunaRiver #YamunaWaterLevel #DelhiRains
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/f2DvJA6Tfs
इसके अलावा मोनेस्ट्री के सामने आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास जलभराव हो गया है। वहीं, यमुना के उफान के कारण पुराने लोहे के पुल के पास नीली छतरी मंदिर पर सड़क बंद कर दी गई है। यमुना में आई बाढ़ के साथ ही दिल्ली में भारी बारिश का सिलसिला भी जारी है। इसके कारण सिविल लाइंस क्षेत्र में स्वामी नारायण मंदिर के पास जलभराव की स्थिति हो गई है।
VIDEO | Delhi: Waterlogging at Bela Road, Civil Lines area amid intermittent rainfall in the region. #DelhiNews #DelhiRains
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Js4E5K9SK4
नेशनल हाईवे पर धंसा फ्लाईओवर
यमुना में बाढ़ के साथ ही राजधानी में भारी बारिश का दौर भी जारी है। इसका असर वाहन चालकों और सड़कों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण नेशनल हाईवे-44 पर अलीपुर के पास बना फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। इस हादसे में एक ऑटो रिक्शा फंस गया, जिसके कारण ड्राइवर घायल हो गया।
#WATCH | Delhi | A portion of the flyover on National Highway 44 under the Alipur police station area caved in following heavy rains. pic.twitter.com/za3L1jKwdG
— ANI (@ANI) September 4, 2025
आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर से रिंग रोड पर जाम की समस्या बन गई। इसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। कश्मीरी गेट रिंग रोड पर स्थित वासुदेव घाट पर पानी भर गया है, जिसके कारण आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लागू किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आउटर रिंग रोड पर मजनूं का टीला से सलीमगढ़ बाईपास तक के हिस्से में गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, वजीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज और चंदगीराम अखाड़ा-आईपी कॉलेज रेड लाइट से वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
