Yamuna City: YEIDA के 29 गांवों की बदलेगी रंगत, सड़कें और लाइब्रेरी समेत ये काम कराने की तैयारी में प्राधिकरण

YEIDA के 29 गांवों की बदलेगी रंगत, सड़कें और लाइब्रेरी समेत ये काम कराने की तैयारी में प्राधिकरण
X
Yamuna City: यमुना प्राधिकरण ने 29 गांवों की सूरत बदलने के लिए मंजूरी दे दी है। इन गांवों में पक्की सड़कें, लाइब्रेरी, नाले का निर्माण, कचरा निस्तारण आदि काम किए जाएंगे।

Yamuna City: यमुना प्राधिकरण ने यमुना सिटी के 29 गावों की रंगत बदलने का फैसला किया है। इसके लिए तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 29 गांवों में पक्की सड़कें, लाइब्रेरी, नाले का निर्माण, कचरा निस्तारण, श्मशान घाट का रास्ता और कई काम कराने प्रस्तावित हैं। इन सुविधाओं के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। बता दें कि अधिसूचित क्षेत्र में 95 गांवों की सूरत बदली जानी हैल लेकिन पहले चरण में 29 गांव फाइनल किए गए हैं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाकी गांवों में भी विकास कार्य किए जाएंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की जा रही है। प्राधिकरण जिन गांवों की जमीन ले रहा है, वहां पर विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण की है। उन्होंने बताया कि यीडा के इन 29 गांवों की हालत बेहद खराब है। इसके कारण जनस्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर कार्यों का सर्वे कराने के आदेध दिए गए हैं। जल्द इन गांवों में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यमुना सिटी के जाफराबाद में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाले का निर्माण होगा। इस कार्य के लिए 8.6 लाक का टेंडर जारी किया गया है। मोहम्मदाबाद खेड़ा गांव में शमशान घाट तक जाने के रास्ते और अन्य विकास कार्यों के लिए 5.46 करोड़ की लागत लगेगी। फलौदा बांगर में निर्माण कार्यों के लिए 9.31 लाख का टेंडर जारी किया गया है। यहां श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता और श्मशान घाट की बाउंड्री बनाई जानी है।

वहीं धुधेरा, सिरसा और मानिकपुर में पंचायत घर और ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए 28 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। अली अहमदनगर गढ़ी और मोहबालिपुर में भी पंचायत घर और ई-लाइब्रेरी बनना प्रस्तावित है। इसके लिए 25.19 लाख रुपए की लागत लगेगी। नंगला कंचन गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाला बनाने के लिए 26.48 लाख रुपए की लागत लगेगी। वीरमपुर और धंसिया में निर्माण कार्य के लिए 22.12 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। तीर्थली जोन में विकास कार्यों के लिए 39.34 लाख रुपए की मंजूरी मिली है और जेवर बांगर में विकास कार्यों के लिए 36.88 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story