Ghaziabad News: गाजियाबाद में पंखे से लटका मिला युवती का शव, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में 48 घंटे के भीतर संदिग्ध मौत के 2 मामले सामने आए।
Ghaziabad suicide Case: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 48 घंटे में दो लोगों ने सुसाइड किया है। हैरानी की बात यह कि इन दोनों ही केस में नवयुवक हैं। एक लड़की है, जो गाजियाबाद में किराए के मकान में रहती थी। नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। लेकिन शुक्रवार को रात को करीब दस बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
वहीं, दूसरी तरफ 21 साल के एक लड़के की संदिग्ध मौत का भी मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद की लड़की ने किया सुसाइड
23 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला था। यह घटना गाजियाबाद के प्रीत विहार के सेक्टर-12 की है। वहीं महिला मूल रूप से फरीदाबाद के कल्याणपुरी की रहने वाली थी। जो गाजियाबाद के प्रीत-विहार में किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को रात करीब 10 बजे प्रीत विहार के रहने वाले लोकेश चोपड़ा ने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि उनके मकान में किराए के कमरे में रहने वाली एक 23 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसके अलावा कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे इस बात का आकलन किया जा सके कि आत्महत्या के पीछे आखिर वजह क्या है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
शादी में गया परिवार, बेटे ने की आत्महत्या
वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में हाउस नंबर E-183 में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का परिवार किसी की शादी में गया हुआ था। इसी दौरान उन्हें एक खबर मिली कि उनके 21 साल के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में जब वह घर वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनके इकलौते बेटे का शव फंदे लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताते हुए नंदीग्राम थाने में बेटे के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की केस दर्ज करवाया। जिसमें एक लड़की भी शामिल है।
