Delhi Crime: दिल्ली में पत्नी की हैवानियत, सोते हुए पति पर डाला खौलता तेल, जख्मों पर छिड़की मिर्च

Wife Tried to kill Husband
X

पत्नी ने की पति को मारने की कोशिश।

Delhi Crime: दिल्ली में एक पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपने पति पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इतने में भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने जख्मों पर लाल मिर्च लगाई।

Delhi Crime: साउथ दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में एक महिला ने सोते हुए पति के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर छिड़का। युवक की पहचान 28 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। युवक को पहले मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। अभी वो सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिनेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा चुका है और जांच जारी है।

इस बारे में दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनेश कुमार अपने परिवार के साथ मदनगीर में एक किराए के मकान में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और उसकी बेटी है। दिनेश एक फार्मा कंपनी में काम करता है। दिनेश ने दो अक्टूबर को दिए बयान में बताया कि वो ड्यूटी से घर आकर खाना खाकर सो गया। उसकी पत्नी और बेटी भी उसके पास ही सो रही थी।

रात लगभग 3.15 बजे उसे शरीर पर जलन महसूस हुई, तो आंखें खुल गईं। देखा तो पत्नी ने उसके शरीर पर खौलता हुआ तेल डाल दिया था। इसके बाद उसने गर्म तेल से हुए जख्मों पर लाल मिर्च छिड़क दी। दर्द से दिनेश चीखने लगे, तो नीचे वाले फ्लोर पर रह रहे मकान मालिक ऊपर आ गए। उन्होंने तुरंत पड़ोस में रहने वाले दिनेश के जीजा रामसागर को घटना के बारे में बताया। रामसागर आनन-फानन में वहां पहुंचे और दिनेश को लेकर अस्पताल गए। पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत ये मामला दर्ज कर गंभीर मामला बताया है। वहीं दिनेश की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका पूरा परिवार सदमे में है।

दिनेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी साधना से हुई थी। दो साल पहले साधना ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। हालांकि इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। इस समय भी साधना ने सीएडब्ल्यू सेल में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रखी है। वहीं इस मामले के बाद पुलिस ने साधना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story