बिहार में छठ पर राजनीति: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर विवादित बयान क्यों दिया? कांग्रेस ने दी सफाई !

Politics on Chhath Mahaparva
X

राहुल गांधी ने छठ पर्व का जिक्र कर पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा था कि पीएम मोदी का छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली में छठ पूजा कार्यक्रम का जिक्र कर दिया।

बिहार चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी पारा चढ़ चुका है। पारा इतना चढ़ा है कि कई नेता शब्दों की मर्यादा भी भूलने लगे हैं। चिंता की बात यह है कि महापर्व छठ का भी सियासी जंग का मुद्दा बना लिया गया है। सबसे पहले इसकी शुरुआत दिल्ली में हुई थी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा में शामिल होंगे, लेकिन असली यमुना में नहीं बल्कि नकली यमुना में डुबकी लगाएंगे। यह सिर्फ बिहार के लोगों को प्रभावित करने का ड्रामा है।

खास बात है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो आम आदमी पार्टी को सीएम रेखा गुप्ता पर झूठ की राजनीति करने का आरोप जड़ने का मौका मिल गया। हालांकि छठ पर्व संपन्न हो चुका है, अब दिल्ली की सियासत वायु प्रदूषण और कृत्रिम बारिश के ईद-गिर्द घूम रही है, लेकिन बिहार चुनाव में छठ पर्व पर तेज होने लगी है। खास बात है कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तो दिल्ली छठ पूजा कार्यक्रम का हवाला देकर राहुल गांधी के छठ मइया और पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बचाव किया है।

मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि दिल्ली में छठ पूजा का जो उनका कार्यक्रम था। वहां कृत्रिम झील बनाई गई थी। वे विवादों में आ गई तो वे कर नहीं पाएं। इसी बौखलाहट के अंदर वे (PM Modi) एक चुनावी बयान दे रहे हैं और कुछ नहीं है।

राहुल गांधी की नाव डूबना तय: जायसवाल

पीएम मोदी ने आज मुजफ्फरनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की बहुत अच्छी जनसभा हुई। प्रधानमंत्री के भाषण का मुख्य बिंदु था कि विपक्ष डिप्रेशन में चला गया है। मानसिक तनाव के कारण वे (विपक्ष) अपमान पर उतर आए हैं। कल जिस प्रकार से राहुल गांधी छठ के लिए बयान दिए... उनकी नाव डूबना तय है, इसलिए विवेक समाप्त हो गया है।' इसी प्रकार से बीजेपी के अन्य नेता राहुल गांधी को छठ मइया और पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हमले बोल रहे हैं।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जनसभा में कहा था कि पीएम मोदी का यमुना से... छठ पूजा से कुछ लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ वोट चाहिए। अगर आप कहोगे कि नरेंद्र मोदी जी आप ऐसा ड्रामा करो वो कर देंगे। जो भी करवाना है करवा लो। उनको कहो भैया कि हम आपको वोट देंगे, आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे। चुनाव के बाद नहीं दिखेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story