Heatwave Orange Alert: दिल्ली में 3 दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा के 5 जिलों में होगा हीटवेव का कहर, जानें कब मिलेगी राहत

Delhi-Haryana Mausam
X

दिल्ली-हरियाणा मौसम

Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हरियाणा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पढ़ें मौसम अपडेट...

Delhi-Haryana Heatwave Orange Alert: दिल्ली में इन दिनों गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। भीषण गर्मी और उमस ने राजधानी के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो गर्मी का प्रकोप अगले 3 दिनों में सबसे ज्यादा देखने को मिलने वाला है। इसके लिए दिल्ली में 3 दिनों के लिए हीटवेव और उमस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा ऊपर पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि बीते सोमवार को दिल्ली के अंदर तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिल्ली में 3 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 जून से लेकर 12 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में शहर के अंदर हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। इस दौरान धूल उड़ाने वाली हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे हीटवेव।से बचना के लिया सावधानी बरतें।

वहीं, एनसीआर की बात करें, तो नोएडा और गाजियाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों शहरों में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली में 12 जून तक गर्मी और उमस का प्रकोप झेलना होगा, हालांकि उसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने, तो 13 जून का दिल्ली के अंदर आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली से गिरावट होगी।

इसके बाद 14 जून को तेज आंधी तूफान चलने के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। फिर 15 और 16 जून को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीते सोमवार को हरियाणा में सबसे 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। प्रदेश के सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, आज भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज हीटवेव चलेगी।

इसके लिए प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य 17 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले दिन यानी 11 जून को इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा। फिलहाल इस हफ्ते हरियाणा में गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story