Noida Crime News: नोएडा में छत पर सोने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने चाकू से कर दिया हमला

chhattisgarh crime news in hindi
X
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा- गौरेला में स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की हत्या
Noida Crime News: नोएडा में छत पर सोने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida Crime News: इन दिनों गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर की मदद ले रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों के पास एसी और कूलर नहीं होता, जिसके कारण अक्सर वो गर्मी में पंखा चलाकर सोते हैं। वहीं बहुत से लोग छत पर सोते हैं। कई बार छत पर सोने को लेकर विवाद भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा के फेज-1 से सामने आया है।

नोएडा के फेज-1 में छत पर सोने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक शख्स ने खौफनाक कदम उठाते हुए दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया। अब युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

गौतम बुद्ध नगर फेज-1 के थाना प्रभारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित शख्स का नाम इम्तियाज है, जिसकी उम्र 41 वर्ष है। पीड़ित सेक्टर-9 की जेजे कॉलोनी में रहता है। बीती रात इम्तियाज का पड़ोसी उसकी छत पर सोने आ गया था। आरोपी ने कहा कि उसे बहुत गर्मी लग रही है और वो छत पर सोना चाहता है। हालांकि इम्तियाज ने इस बात का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया। इसके कारण उसकी छाती और पीठ में गहरे घाव हो गए।

वारदात के बाद इम्तियाज को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे देखरेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story