Ashish Kapoor Rape Case: टीवी एक्टर आशीष कपूर को मिली जमानत, तीस हजारी कोर्ट का फैसला

टीवी एक्टर आशीष कपूर को मिली जमानत।
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने टीवी एक्टर आशीष कपूर को जमानत दे दी है। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे से एक कथित बलात्कार मामले में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 6 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) भूपिंदर सिंह ने आशीष कपूर को एक लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के सिक्योरिटी बॉन्ड के आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने जमानत देते समय वकीलों की दलीलों, रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री, सीसीटीवी फुटेज आदि पर विचार किया गया। इस तथ्य पर भी विचार किया गया कि जांच के लिए आरोपी की आवश्यकता नहीं है।
कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि जांच में खामियों की ओर इशार किया। कहा कि पीसी रिमांड पर लिए जाने के बावजूद मोबाइल फोन बरामद करने का कोई भी प्रयास ईमानदारी से नहीं किया गया। कोई तलाशी भी नहीं ली गई। रिकॉर्ड में ऐसा भी कुछ नहीं सामने आया, जिसमें आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया। कोर्ट ने तमाम तथ्यों पर गौर करते हुए टीवी एक्टर आशीष कपूर को जमानत दे दी।
पैसे वसूलने के लिए फंसाया
इससे पूर्व आशीष कपूर की ओर से वकील दीपक शर्मा, रवीश डेढ़ा, राजन ओबेरॉय और सोमेश ओबेरॉय अदालत के समक्ष पेश हुए। वकील दीपक शर्मा ने दलील दी कि शिकायतकर्ता ने केवल पैसे एंठने के इरादे से झूठा केस दर्ज कराया है। उसने जनकपुरी थाने में भी इसी साल अपने मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
सह आरोपी की जमानत का किया जिक्र
वकील दीपक शर्मा ने आशीष कपूर की पुलिस हिरासत का विरोध करते हुए दलील दी कि कथित सह आरोपी कपिल गुप्ता को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। ऐसे में आशीष कपूर की कस्टडी रिमांड की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आशीष कपूर की जमानत अर्जी को स्वीकार करने का आग्रह किया।
यह है पूरा मामला
पुलिस ने आशीष कपूर के खिलाफ 11 अगस्त 2025 को बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, चोट पहुंचाने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आशीष के पड़ोस में पार्टी का आयोजन हुआ था। उसे भी आमंत्रित किया गया। वहां आशीष और उसके दोस्तों से पहली बार मुलाकात हुई। आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान उसे कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे बेहोश हो गई। इसके बाद घसीटकर शौचालय ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
