Tulip Festival 2025: दिल्ली में लगेंगे 5 लाख से ज्यादा ट्यूलिप, NDMC ने शुरू किया वार्षिक रोपण अभियान

NDMC Tulip Plantation Drive
X
NDMC ट्यूलिप रोपण अभियान
Tulip Festival in Delhi 2025: दिल्ली में NDMC ने चिल्ड्रन पार्क में पहला ट्यूलिप बल्ब लगाकर वार्षिक ट्यूलिप रोपण अभियान शुरू कर दिया है।

Tulip Festival in Delhi 2025: दिल्ली को और भी ज्यादा सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बीते दिन यानी 27 दिसंबर शनिवार को चिल्ड्रन पार्क में पहला ट्यूलिप बल्ब लगाकर NDMC के वार्षिक ट्यूलिप रोपण अभियान को शुरू कर दिया है। इस मौके पर चहल ने कहा कि NDMC द्वारा साल 2017 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिल्ड्रन पार्क से करीब 17,000 ट्यूलिप बल्ब लगाने की शुरूआत की गहई थी।

कुलजीत सिंह चहल के मुताबिक, इस साल भी NDMC ने फैसला लिया है कि राजधानी के सभी प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक जगहों को ट्यूलिप के फूलों से सजाया जाएगा। जहां कहीं भी जगह मिलेग, वहीं जमीन में ट्यूलिप बल्ब लगाने शुरू कर दिए गए हैं, जिन जगहों पर यह संभव नहीं है, वहां पर गमलों में ट्यूलिप लगाए जाएंगे। वहीं जनवरी के आखिरी में या फरवरी से ही ट्यूलिप खिलने की शुरूआत हो जाएगी। ट्यूलिप खिलने के बाद पूरी दिल्ली हरियाली और खूबसूरत फूलों से सजी होगी।

पर्यावरण को बनाएंगे बेहतर

ट्यूलिप शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही धूल कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी सहायता करेंगे। कुलजीत चहल ने कहा कि इस साल करीब 5,17,500 ट्यूलिप बल्ब खरीदे गए हैं, जिनमें से 3,25,000 बल्ब NDMC एरिया और 1,92,500 बल्ब DDA के लिए हैं।

कहां लगेंगे ट्यूलिप बल्ब ?

  • शांति पथ
  • कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क
  • एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर
  • लोधी गार्डन
  • तालकटोरा गार्डन
  • सरदार पटेल मार्ग
  • मंडी हाउस
  • विंडसर प्लेस
  • तीन मूर्ति
  • 11 मूर्ति
  • शेरशाह सूरी मार्ग
  • उपराष्ट्रपति भवन के गोल चक्कर समेत अलग-अलग जगहों पर ट्यूलिप बल्ब लगाए जाएंगे।

संरक्षित ट्यूलिप बल्ब का भी होगा इस्तेमाल

ऐसा कहा जा रहा है कि करीब 1 लाख ट्यूलिप बल्ब गमलों में लगाए जाएंगे। इस बार आम लोग भी ट्यूलिप खरीद सकेंगे, इसे लेकर NDMC द्वारा खास व्यवस्था की जाएगी। वहीं लोधी गार्डन में पिछले साल 2024 में विशेष संरक्षण केंद्र में 5,000 ट्यूलिप बल्ब को संरक्षित रखा गया था, इन्हें भी रोपा जाएगा। इसके अलावा CSIR-IHBT रिसर्च सेंटर, पालमपुर से मिले 20,700 बल्ब भी लगाए जाएंगे।

ट्यूलिप बल्बों को उगाने में कईं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली में जिस तरह का वातावरण है, उसमें ट्यूलिप का अंकुरण आसान नहीं होता। ट्यूलिप बल्ब को अंकुरण के लिए कम से कम 15 दिनों तक करीब 5 डिग्री तापमान की ठंडक की जरूरत होती है।

कई बार मौसम अनुकूल न होने की वजह से बल्ब ठीक से खिल नहीं पाते या देर से खिलते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए NDMC द्वारा पहले से उपचारित और तैयार ट्यूलिप बल्ब का इस्तेमाल भी किया जाने लगा है, जो बदलते मौसम में भी आसानी से खिल जाते हैं। पहले केवल राष्ट्रपति भवन में इन फूलों को देखा जा सकता था, लेकिन अब कुछ सालों से NDMC द्वारा इन्हें पब्लिक प्लेस में भी लगाया जाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story