Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-NCR में आज आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें हरियाणा में मौसम का हाल

Delhi-Haryana Weather
X
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।
Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में 4 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, हरियाणा के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में मई का महीना पिछले सालों के मुकाबले काफी ठंडा रहा। वहीं, जून की शुरुआत में भी आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 5 जून तक बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। इससे लोगों को तापमान और उमस से राहत मिलेगी।

दिल्ली में आज यानी 4 जून को बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता है। इस दौरान 40 से 50 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

NCR में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं NCR में मौसम की बात करें, तो गाजियाबाद में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नोएडा में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की मानें, तो नोएडा में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हरियाणा में मौसम का मिजाज
हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। 4 जून को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि बीते मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे आ गया। मंगलवार को सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हआ।

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून को हरियाणा के 15 जिलों में आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, भिवान और चरखी दादरी शामिल हैं। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story