Delhi Weather Today 19 June: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, 8 महीने बाद सबसे साफ हवा दर्ज

दिल्ली मौसम अपडेट
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। बीते बुधवार को दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन कहीं पर बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से शाम के समय उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बुधवार की शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
वहीं, गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में भी गिरावट होगी। इसके अलावा गाजियाबाद में मौसम विभाग ने बिजली के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में कब आएगा मानसून?
दिल्ली में जल्द ही मानसून शुरु होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 20 से 23 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इस बार दिल्ली में मानसून समय से पहले आने वाला है।
दिल्ली की हवा में सुधार
राजधानी दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक की कैटेगरी में आता है। आंकड़ों की मानें, तो पिछले 8 महीने में बुधवार यानी 18 जून को हवा सबसे ज्यादा साफ रही। बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर 2024 को इस तरह की साफ हवा दर्ज की गई थी, जब AQI 76 पर पहुंच गया था। दिल्ली में लगातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से हवा में सुधार हुआ है। 8 जून की सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे जून के महीने में कुल बारिश 87.8 मिमी हो गई।
