Delhi-Haryana Mausam: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, 40 के नीचे पहुंचेगा तापमान; हरियाणा के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi-Haryana Weather
X
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।
Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। वही, हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-Haryana Mausam: दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दिन के समय गर्मी का सामना कर पड़ रहा है, लेकिन शाम के समय बारिश होने से लोगों को राहत मिल जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्ली में बारिश के साथ करीब 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। इसके चलते राजधानी के तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, इस दौरान एनसीआर के शहर फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश के आसार
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई से लेकर 25 मई तक रोजाना बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जो 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। एनसीआर के शहरों में भी तापमान से बड़ी राहत मिलेगी। 21 और 22 मई को गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
हरियाणा में लोगों को तापमान से राहत नहीं मिल रही है। यहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं आज के मौसम की बात करें, तो आज हरियाणा के 12 जिलों में हीटवेव चलने वाली है। इसको लेकर हरियाणा के मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। वहीं, अगले दिन यानी बुधवार को भी इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को हिसार सबसे गर्म रहा
बता दें कि बीते सोमवार को हरियाणा में सबसे अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो हिसार जिले में दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा और भिवानी में 44.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 44.5, बालसमंद में 44.2 और रोहतक में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पठानकोट में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें: Brain Health Clinic: दिल्ली के इस अस्पताल में खुला शहर का पहला ब्रेन हेल्थ क्लीनिक, क्या मिलेंगी सुविधाएं?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story