Delhi-NCR Mausam Orange Alert: दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ आ सकती है बारिश, जानें हरियाणा का हाल

Delhi-Haryana Weather
X
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।
Delhi –Haryana Mausam: मौसम विभाग ने 30 मई को दिल्ली–एनसीआर समेत हरियाणा के 17 जिलों में आंधी–के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए आज का मौसम अपडेट...

Delhi –Haryana Mausam: दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर अपनी करवट बदल ली है। बीते गुरुवार को पूरे दिन उमस के बाद शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। आज के मौसम की बात करें, तो आज दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 30 मई को दिल्ली आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 40–50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि बीते गुरुवार की तेज बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए थे।

31 मई को दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में 30 मई को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है। वहीं, 31 मई को दिल्ली में आंधी–तूफान के साथ बारिश होने हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी 30 मई को तूफान के साथ बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

NCR में कैसा रहेगा मौसम?
NCR की बात करें, तो गाजियाबाद में शुक्रवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी तेज आंधी भी चल सकती है। वहीं, नोएडा में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने गाजियाबाद और नोएडा में 30 और 31 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 37 डिग्री सेल्सियस तक सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा के कई जिलों में बीते रविवार को बारिश हुई। साथ ही कुछ जिलों में आंधी–तूफान भी देखने को मिला। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। वहीं आज यानी शुक्रवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ समेत अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 50 से 75 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी–तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में आंधी–तूफान चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में।ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 11 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story