Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-NCR में 4 जून तक बरसेंगे बादल, 3 दिन येलो अलर्ट; हरियाणा में आज-कल बारिश के आसार

Delhi-Haryana Weather
X
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।
Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के समय में गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा, तो शाम को आंधी-बारिश होने से राहत मिल जाएगी। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में जून महीने की शुरुआत भी आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुई। बीते रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके अलावा कई जगहों पर आंधी-तूफान भी देखने को मिला। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते में मौसम इसी तरह का रहने वाला है।

2 जून से लेकर 5 जून तक यानी 4 दिन आंधी के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दिल्ली में 3 दिनों तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCRमें अगले 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार यानी 2 जून से लेकर 4 जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हो सकती है, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद में आंधी और बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसी तरह का मौसम नोएडा में भी देखने को मिलेगा। हालांकि यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम की बात करें, तो बीते रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। बता दें कि बीते रविवार (1 जून) को सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज भी हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 2 जून को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की 25 से 50 फीसदी संभावना है।

इसके अलावा 3 जून को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में 25 से 50 फीसदी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story