तिहाड़ के 2 कैदियों की मौत: एक ने लगाई फांसी, दूसरे की सफदरजंग अस्पताल में मौत

Death in Tihar Jail
X

तिहाड़ जेल में कैदियों की मौत।

Tihar Jail Prisoners Death: तिहाड़ जेल में बंद दो कैदियों की मौत हो गई। बीती रात एक विचाराधीन कैदी रमेश कर्माकर ने आत्महत्या कर ली। वहीं हाल ही में ISIS से जुड़े एक कैदी साकिब नाचन की अस्पताल में मौत हो गई थी।

Tihar Jail Prisoners Death: तिहाड़ जेल के दो कैदियों की मौत हो गई है। बीती रात एक कैदी ने खिड़की से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं तिहाड़ जेल के ही एक दूसरे कैदी की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि एक विचाराधीन कैदी रमेश कर्माकर जेल नंबर-4 में बंद था। जेल नंबर-3 में 28 मई से उसका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात रमेश कर्माकर का शव एक खिड़की से लटका हुआ मिला था। सोमवार सुबह को जेल के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई।

वहीं हाल ही में एक अन्य कैदी साकिब नाचन की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। साकिब नाचन आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार, साकिब नाचन 2023 से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था। हाल ही में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, साकिब नाचन कई आतंकी गतिविधियों के मामलों में शामिल था। जून 2024 में एनआईए ने दिल्ली-पडघा ISIS मॉड्यूल मामले में युवाओं की भर्ती और विस्फोटक उपकरणों से जुड़ी साजिश में नाचन को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 15 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि साकिब नाचन 2002-03 में हुए मुंबई ब्लास्ट मामले में दोषी था। 2016 में उसे सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2017 में वो रिहा हो गया। इसके बाद वो फिर से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय होकर ISIS से जुड़ गया। वो SIMI जैसे प्रतिबंधित संगठन का नेता रहा। वो पडगा में रहकर युवाओं का माइंड वॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल करने लगा।

साकिब युवाओं को 'सबाथ' (ISIS की दीक्षा प्रणाली) देकर उन्हें आतंकी हमले के लिए तैयार करता रहा। साकिब ने अपने गांव को 'अल-शाम' यानी सीरिया घोषित कर दिया था। उसने यहां पर भारतीय कानून नहीं बल्कि सरिया कानून चलाने की घोषणा की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story