Delhi Zoo: टाइगर जिंदा है... दिल्ली चिड़ियाघर 2 महीने बाद खुला, बच्चों में खुशी की लहर

दिल्ली चिड़ियाघर फिर से आम लोगों के लिए खुला।
दिल्ली के नेशनल जियोलॉजिकल पार्क यानी दिल्ली चिड़ियाघर को आज जनता के लिए खोल दिया है। बर्ड फ्लू फैलने की वजह से इस चिड़ियाघर को दो महीने पहले आम जनता के लिए बंद कर दिया था। आज चिड़ियाघर खुला तो फिर से यहां की रौनक लौटनी लगी। विशेषकर बच्चों के चेहरे पर खुशी लौटना लाजमी है।
दिल्ली चिड़ियाघर में पहुंचे एक आंगुतक ने बताया कि पहले की तुलना में सब कुछ बेहतर और साफ सुथरा है। सुविधाओं में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने शेर, बांघ और सफेद बाघ देखें हैं, यह अद्भूत लग रहा है। वहीं, एक पर्यटक ने कहा कि बच्चे चिड़ियाघर घुमने की जिद्द कर रहे थे। लेकिन बर्ड फ्लू के चलते यह प्लान अधूरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब जैसे ही चिड़ियाघर खुला है, तो बच्चों को लेकर आए हैं। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि अचानक से पता चला कि चिड़ियाघर आज से खुला है, तो घूमने आए हैं। अच्छा लग रहा हे।
Delhi: A visitor says, "...Compared to before, everything is much better and cleaner. The facilities are improved, many are battery-operated, and we’ve seen the lion, tiger, and white tiger, it looks amazing..." pic.twitter.com/3sBKnFTbzO
— IANS (@ians_india) November 8, 2025
आप भी करें दिल्ली जू की सैर
दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच करीब 12 पक्षियों की मौत हुई थी। इनमें कई दुर्लभ पक्षी भी शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि चार पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 पाया गया। इसके चलते 30 अगस्त को चिड़ियाघर को अनश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। प्रशासन ने बताया कि सभी पक्षियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद आज से चिड़ियाघर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 5-12 साल के बच्चों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट राशि 80 रुपये है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
