Flood News: केजरीवाल के 'दर्द' पर स्वाति मालीवाल का 'मरहम', पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ

Swati Maliwal donated salary to Punjab flood victims
X

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल की अपील मान ली। 

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी 'शत्रुता' को भूलाकर अरविंद केजरीवाल की उस मांग का मान लिया, जिसमें उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए आर्थिक सहयोग मांगा था। वहीं, दिल्ली सरकार की भी सराहना की है।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के बीच तल्ख संबंध रहे हैं। यह संबंध उस समय बिगड़े, जब अरविंद केजरीवाल के सीएम रहते हुए उनके सरकारी आवास पर उनसे कथित मारपीट की खबर सामने आई थी। अब पंजाब में बाढ़ के हालात देखते हुए स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल की उस मांग का समर्थन किया, जिसमें पंजाब के लिए सहायता राशि देने की अपील गई थी। यही नहीं, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर दिल्ली सरकार की भी सराहना की।

एक महीने की सैलरी पंजाब के लिए डोनेट की

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिखी कि देश में कहीं कोई संकट आ जाए तो पंजाब दिल खोलकर सेवा करने के लिए पहुंच जाते हैं। आज पंजाब बाढ़ की चपेट में हैं। बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक महीने की सैलरी डोनेट करने की घोषणा कर दी। कहा कि यह पहल छोटी है, लेकिन अन्य लोग इस पहल से जुड़ेंगे, इसकी पूरी उम्मीद है। वाहेगुरु जी सबकी मदद करें।

दिल्ली सरकार के कार्यों को सराहा

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। कई लोगों की जान चली गई है। मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहती हूं, जो इस आपदा में मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में भी बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। मैंने आईटीओ, शास्त्री पार्क का दौरा किया है। यमुना बाज़ार भी गई हूं, जहां जल स्तर काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को निकालने का काम कर रही है। मैंने देखा कि टेंट लग चुके हैं और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

सभी से आगे आने का किया आह्वान

स्वाति मालीवाल ने सभी लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद और आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा वक्त है, जब हमें मिलकर इस त्रासदी से निपटना होगा। बता दें कि इससे पूर्व आप सांसद राघव चड्ढा ने भी पंजाब में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सांसद निधि देने का ऐलान किया है। उधर, आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी राहत सामग्री से भरे ट्रक लेकर दिल्ली से रवाना पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने अपील की थी कि पंजाब के लोगों की हरसंभव मदद की जाए। उनके निर्देशों के बाद पंजाब की मदद के लिए लोग भारी संख्या में जुड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ की त्रासदी है, लेकिन हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story