Delhi Story: दिल्ली की अजीबो-गरीब गलियां, जिनका इतिहास हो रहा गुमनाम

Some strange streets of Delhi
X
दिल्ली की कुछ आजीबो-गरीब गलियां
Delhi Story: इस स्टोरी में राजधानी दिल्ली की कुछ ऐसी गलियों की बारे में बताया गया है, जो देश-दुनिया में अपने अनोखे नामों की वजह से प्रसिद्ध हैं।

Delhi Story: राजधानी दिल्ली देश का एक ऐसा शहर है, जिसकी गिनती देश के सबसे पुराने आबाद शहरों में होती है। इसकी प्राचीनता को बयां करता है, इसका इतिहास और इसकी ऐतिहासिक कहानियां। आज हम आपको इसके इतिहास से ही संबंधित कुछ ऐसी गलियों के बारे में बताएंगे, जिनका अपना खुद का एक इतिहास होने के साथ-साथ नाम भी अजीबोगरीब है। इससे उनकी कहानी और भी रोचक हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं इन गलियों के बारे में और आज वर्तमान समय में यह कहां पर हैं और किस स्थिति में हैं?

बुलबुली खाना

यह गली पुरानी दिल्ली में है। बताया जाता है कि इस गली में कई कहानी हैं। इस गली को कहानियों का घर कहा जाता है। इसके नाम से संबंधित बताया जाता है कि इस गली में तीन बुलबुल रहती थीं और इस वजह से इस गली का नाम 'बुलबुली खाना गली' पड़ गया। वहीं बात अगर आज की करें, तो आज इस गली में बुलबुल तो कहीं नहीं दिखती लेकिन गली के लोग आज भी पक्षियों के दीवाने हैं। यहां की छतों पर कबूतरों के झुंड आपको अवश्य देखने को मिल जाएंगे।

इमाम गली

दिल्ली की इस गली की कहानी मुगल काल के समय की है। बताया जाता है कि जब मुगल काल में शाही इमामों के पूर्वज दिल्ली आए, तो वह इसी गली में रहे। इसके अलावा इमाम साहब का परिवार भी इसी गली में रहा था। इस वजह से इस लगी का नाम इमाम गली पड़ गया।

पहाड़ी इमली गली

बताया जाता है कि पुरानी दिल्ली में एक समय पर एक पहाड़ी होती थी और इस पहाड़ी पर एक इमली का पेड़ था। उस वक्त इस पहाड़ी को भोजला पहाड़ी के नाम से जाना जाता था। लेकिन आज न तो यहां कोई पहाड़ी है और न इमली का पेड़। आज भी इसे पहाड़ी इमली के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आपको यहां पर आज भी जामुन, शहतूत और नीम के पेड़ देखने को मिल ही जाएंगे। वहीं इस क्षेत्र में आबादी बढ़ने से घरों का आकार छोटा हो गया है।

भूतों वाली गली

इस जगह पर एक समय पर खेत हुआ करते थे। जब लोग शाम के समय दिनभर काम करने के बाद अपने घरों को जाते थे। उस समय उनके मुंह पर मिट्टी लगी होती थी। संध्या के समय लोगों का हुलिया भूतों जैसा लगता था। इसी के चलते धीरे-धीरे इस गली का नाम 'भूतों वाली गली' पड़ गया। यह गली शमशान घाट रोड पर है। इसके अलावा गूगल स्ट्रीट व्यू पर इसका नाम भूतों वाली गली के नाम से ही आता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story