अजब-गजब प्रेम: दिल्ली में करता रहा मजदूरी, पीछे से पत्नी 8 बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार

ajab gajab prem kahani
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में मजदूर करने वाले शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने न तो पति का और न ही 8 बच्चों का ख्याल किया। पति की आपबीती सुन शादी के रिश्ते से भरोसा उठना लाजमी है।

दिल्ली में काम करने वाले मजदूर की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने न तो अपने पति का ख्याल रखा और न ही 8 बच्चों पर दया की। केवल दस साल की बेटी को साथ ले गई, जबकि बाकी बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 4 लाख रुपये के गहने, 50 हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात भी ले गई। अपनी पत्नी की बेवफाई तक पति का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूल रूप से बदायूं जिले के खेड़ा जलालपुर गांव निवासी ओमपाल ने बताया कि उसकी पत्नी ससुराल में रह रही थी, जबकि वो दिल्ली में मजदूरी करता है। दोनों की शादी को 32 साल हो चुके हैं। दोनों के 9 बच्चे हैं। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। ओमपाल ने बताया कि 22 जून 2025 को नीलम बच्चों से यह कहकर घर से निकली कि वो गंगा में डूबने जा रही है। बच्चों को लगा कि वो गुस्से में है, कुछ देर में लौट आएगी। इसके बाद वापस नहीं लौटे तो चिंता होने लगी। पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में पता चला कि नीलम कासगंज में अपने प्रेमी पप्पू यादव के साथ रह रही है। पुलिस ने उसे बरामद कर समझाइश दी कि गृहस्थी पर ध्यान दो। उसने दोबारा ऐसा न करने का वादा किया, लेकिन 2 सितंबर को फिर से पप्पू के साथ भाग गई। इस बार वो दस साल की बेटी को भी साथ ले गई।

ओमपाल ने बताया कि पुलिस ने दोबारा से मामला दर्ज कर लिया, लेकिन 10 सितंबर को पुलिस थाने जाकर कहा कि वो पप्पू के साथ रहना चाहती है। इस पर पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, वहां भी वो अपने बात पर अड़ी रही। अदालत ने भी महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे पप्पू के साथ जाने की इजाजत दे दी।

ओमपाल का कहना है कि 20 साल पहले 50 हजार रुपये में जमीन खरीदी थी। उसे अपनी पत्नी के नाम किया था। अब वो गहने, पैसों के अलावा जमीन के भी कागजात ले गई है। उसने कहा कि उसके पास अब कुछ नहीं बचा है। अब टूट चुका हूं कि अपने बच्चों का भविष्य कैसे बनाऊंगा। उसकी कोर्ट और पुलिस से न्याय की मांग की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story