Shashi Tharoor's Unique Words: शशि थरूर की अंग्रेजी वाले 10 कठिन शब्द... सीख लिए तो स्मार्ट और प्रोफेशनल दिखेंगे

कांग्रेस नेता शशि थरूर
Shashi Tharoor's English Vocabulary: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से कांग्रेस नेता शशि थरूर सुर्खियों में बने हैं। वे केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका, गुयाना और पनामा समेत कई देशों का दौरा कर मजबूत तरीके से भारत का पक्ष रखा है। पहलगाम आतंकी हमले से लेकर सीजफायर के बीच तक का घटनाक्रम पूरी दुनिया को समझा रहे हैं। बता रहे हैं कि पाकिस्तान नहीं सुधरता है, तो पूरी मानवता के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
उनकी बातों का असर इतना गहरा पड़ रहा है कि उनके आलोचक भी उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं हैं। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं को उनका यह अवतार पसंद नहीं आ रहा है। खैर, यह सभी मानते हैं कि शशि थरूर न केवल शब्दों के धनी हैं बल्कि बेहद रणनीतिकार भी हैं। आज हम आपको उनके ऐसे 10 शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी स्मार्ट और प्रोफेशनल नजर आ सकते हैं।
Quomodocunquize
पैसा कमाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है कि पैसा किस रास्ते से कमाया है। लेकिन, Quomodocunquize का अर्थ पैसा कमाना है, चाहे तरीका कुछ भी हो।
Perspicacious
यह शब्द दर्शाता है कि आप सिर्फ स्मार्ट ही नहीं हैं बल्कि आप दूरदर्शी भी हैं। आप प्रोफेशनल्स की तरह पेश होना चाहते हैं तो टिप्पणियों या निर्णय के लिए इसका यूज कर सकते हैं।
Exasperating
अगर कोई चीज परेशान करती है या बर्दाश्त के बाहर है तो आप इस शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शशि थरूर के सबसे मशहूर शब्दों में से एक है।
Farrago
अगर कोई बहस, मीटिंग या बातचीत किसी नतीजे पर पहुंचने की बजाए तर्कों के ढेर में बदल जाए तो Farrago शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कल सेमीनार में गया, लेकिन सबके विचार अलग थे, जिसका कोई मतलब नहीं था।
Convolution
यह भी शशि थरूर का पसंदीदा शब्द है। उन्होंने एक बार लेखक चेतन भगत के बारे में ट्वीट में इस शब्द का इस्तेमाल किया था। इसका अर्थ है कि अगर आप किसी चीज को नहीं समझ पाए और समझना जटिल है, तो आप कह सकते हैं कि आपने जो दस्तावेज भेजे, वो Convolution से भरा था।
Floccinaucinihilipilification
आप इस शब्द का आसानी से उच्चारण नहीं कर पाएंगे, लेकिन शशि थरूर आसानी से बोल लेते हैं। "फ्लोक्सीनाउसिनीहिलिपिलिफिकेशन।" का अर्थ है कि चीज को पूरी तरह से बेकार समझना। उदाहरण- उनका रिएक्शन मेरी मेहनत का सिर्फ एक Floccinaucinihilipilification था।
Ostentation
धन का दिखावा या दिखावटी प्रदर्शन जताना चाहते हैं या सिर्फ दूसरों को प्रभावित करना हो तो Ostentation का इस्तेमाल किया जाता है। यह भी शशि थरूर ने एक ट्वीट में इस्तेमाल किया था।
Snollygoster
यह शब्द उन नेताओं को बुलाने के लिए एकदम सही है, जिनमें नैतिकता और सिद्धांत की कमी है। Snollygoster का अर्थ है कि चतुर, लेकिन बेईमान। यह शब्द विशेष चालाक लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Onerous
बोझिल काम... अगर कोई काम भारी है या मुश्किल भरा है, तो इस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर नए नियम इतने बोझिल हैं, लोग समझ नहीं पाते हैं।
Rapacious
इसका अर्थ किसी लालची व्यक्ति के वर्णन के लिए किया जाता है। लालच किसी भी प्रकार का हो, यह शब्द बयां कर देता है। तो आप शशि थरूर के इन शब्दों का इस्तेमाल कर आप प्रोफेशनली खुद को बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं।
