Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा एक बार फिर बनेंगी मां, फरवरी में छठे बच्चे को देंगी जन्म

सीमा हैदर छठी बार बनने जा रहीं मां।
Seema Haider: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वे 6ठी बार प्रेग्नेंट हैं। सीमा और सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किए। एक वीडियो के थंबनेल पर लिखकर प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। वहीं सीमा ने वीडियो में कहा कि सचिन उन्हें भारी सामान उठाने वाले काम नहीं करने देते।
2023 से ग्रेटर नोएडा में हैं सीमा
बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भाग कर भारत आई हैं। उन्होंने बताया कि पबजी खेलते-खेलते उन्हें ग्रेटर नोएडा के सचिन मीना से प्यार हो गया। इसके बाद वे अपने 4 बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। दोनों ने नेपाल में शादी भी की। इसकी फोटोज और वीडियोज भी सचिन और सीमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। सीमा मई 2023 में सचिन के घर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में आई थीं और काफी सुर्खियों में रही थीं। तब से सीमा सचिन के घर में ही रह रही हैं। सीमा के 5 बच्चे हैं और वे 6ठी बार मां बनने जा रही हैं। वहीं सचिन की एक बेटी है और वे दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।
सचिन की पहली बेटी का नाम
इसी साल मार्च में सचिन और सीमा की पहली बेटी की जन्म हुआ था। उन्होंने इस बच्ची का नाम भारती रखा। हालांकि सीमा और सचिन खुद को श्रीकृष्ण का भक्त बताते हैं। इसके कारण वे अपनी बेटी को मीरा कहकर बुलाते हैं। वहीं जानकारी मिली है कि सीमा और सचिन हाल ही में डॉक्टर से रुटीन चेकअप करवा कर आई हैं। कहा जा रहा है कि वे फरवरी के आखिरी सप्ताह में अपने छठे बच्चे को जन्म देंगी।
पहले ही वीडियो में दिए थे संकेत
बता दें कि इससे पहले सीमा हैदर की वीडियो में प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था। उनकी बड़ी बेटी ने सीमा के पेट की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि अब हम 5 नहीं 6 भाई-बहन हैं। हालांकि सीमा ने हंसते हुए उसका मुंह बंद कर दिया था। अब यूट्यूब की वीडियो के थंबनेल से उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।
