Yamuna Pollution: 'यमुना में झाग आ गया', प्रदूषण के मुद्दे पर सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा पर साधा निशाना

Saurabh Bhardwaj criticized Kapil Mishra over the Yamuna river issue
X

सौरभ भारद्वाज ने यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर कपिल मिश्रा को घेरा

Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना प्रदूषण को लेकर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना नदी में फिर से झाग दिखाई देने लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट...

Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना के प्रदूषण को लेकर सरकार से सवाल किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह एक अहम मुद्दा था। पार्टी ने चुनाव के दौरान इसे जमकर उठाया और 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की। पिछले साल दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि दिल्ली से केजरीवाल के जाते ही यमुना नदी से झाग का भी सफाया हो जाएगा। कपिल मिश्रा कि इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो शेयर कर सरकार और मंत्री कपिल मिश्रा को इसकी याद दिलाई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि, 'झाग आ गाय'

झाग आ गया

'आप' नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किस प्रकार से दिल्ली में यमुना नदी के पानी में झाग तैर रहा है। वीडियो में देखने से लगा रहा है कि यमुना नदी का पानी सफेद बर्फ से ढका हुआ है, जो उसके प्रदूषित होने के बारे में साफ संकेत दे रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि झाग आ गया। इसके साथ ही उन्होंने कपिल मिश्रा का 29 अक्टूबर 2025 का वाला पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था केजरीवाल गया, झाग गया।

केजरीवाल गया झाग गया

दरअसल दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने उस वक्त कहा था कि केजरीवाल गया, झाग गया। इस बार यमुना नदी साफ है उसमें कोई झाग नहीं है। उन्होंने आगे कहा था दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने खुद आकर यहां दौरा किया है। दिल्ली की सत्ता में पिछले कई सालों से ऐसे सरकार आई ही नहीं थी। कपिल मिश्रा ने आगे कहा था दिल्ली की जनता ने उन लोगों को बैन कर दिया है जिन लोगों ने यमुना मैया को प्रदूषित किया था और दिल्ली में यमुना के घाट पर छठी पर पाबंदी लगाई थी। उन्होंने उस समय दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मौजूदा सरकार द्वारा यमुना को साफ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर तारीफ की थी। उस समय उन्होंने दावा किया था कि वर्तमान में यमुना नदी में बिल्कुल भी जहरीले झाग नहीं हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story